समाचार चैनल एनडीटीवी इंडिया ने आज से एक धारावाहिक शुरू किया है, बांबे लायर्स। इस धारावाहिक का प्रोमो इस चैनल पर कई दिनों से चल रहा था। किसी समाचार चैनल पर धारावाहिक की बात सुनकर अजीब तो लगा। लेकिन कार्यक्रम बहुत सार्थक लगा।
आज जब समाचारों के नाम पर शुरू हुए चैनलों में समाचार के अलावा भूत प्रेत, सेक्स स्कैंडल, किक्रेट, नाग नागिन, तंत्र मंत्र ही नजर आता है, वैसे समय में एनडीटीवी भीड़ से अलग नजर आता है। बांबे लायर्स एक अलहदा तरीके से यथास्थितिवाद के खिलाफ हस्तक्षेप करता नजर आया।
बांबे लायर्स एक ऐसी कानूनी फर्म की कहानी है जो महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचारों के खिलाफ मजबूती से खड़ी नजर आती है। मुख्य वकील अपर्णा राय के रूप में मीता वशिष्ठ का अभिनय लाजवाब रहा। वैसे भी मीता मेरी पसंदीदा अभिनेत्री रही हैं। एनएसडी दिल्ली में उनके कई नाटक देखने का मौका मिला है। वह लाजवाब अभिनेत्री हैं।
बांर्ब लायर्स को देख कर अगर दूसरे चैनल भी कुछ सबक ले सकें तो अच्छा हो। लेकिन ऐसा होने की उम्मीद कम ही है। हां अगर इस कार्यक्रम का टीआरपी अच्छी मिल गयी तो शायद वहां भी दिन बहुरें। चैनल का दावा है कि यह धारावाहिक सच्ची घटनाओं पर आधारित है। अगर वाकई ऐसा है तो यह खबरों को पेश करने का अलग अंदाज है जिसकी सराहना की जानी चाहिये।
ऐसे प्रयास स्वागत योग्य हैं, वाकई प्रयोग की कोई सीमा नहीं होती, वैसे भी इस प्रयोग को भेंड़्चाल से अलग एक सार्थक और सकारात्मक कदम माना जाना चाहिये, खबर और मनोरंजन साथ – साथ हो तो इसमें क्या बुराई है.
बहुत ही सार्थक पहल है। न केवल बहुत अच्छे से बनाया है बल्कि प्रस्तुतिकरण भी बढिया है।
ये संभवतः NDTV के आने वाले एंटरटेन्मेंट चैनल की तैयारी हो जो वो करण जौहर के साथ बना रहे हैं।
ठीक फरमाया
चलिए इसे देखते हैं हमारे लिए तो काम की चीज सुझा दिये भाई, धन्यवाद
मैंने भी Bombay Lawyers देखी। अच्छी तरह बनाईं गई है
आप सही कह रहे हैं।
कुछ दिनों पहले स्टार न्यूज़ पर भी कुछ इसी तरह का कार्यक्रम आता था जिसमे किसी केस को लेकर दो न्यूज़ रिपोर्टर अदालत मे बहस करते हुए दिखाए जाते थे।
कार्यक्रम मुझे भी बहुत अच्छा लग
एनडीटीवी को साधुवाद।
will try to look for it in you tube.
एनडीटीवी ही सही मायने में हिन्दी का समाचार चैनल बचा है. बाकी तो गये काम से.
wakai format achchha hai. is tarah ke karyakarm uar banne chahiye.