स्टाक मार्केट में आज भारी अफरातफरी रही। एक मिनट के भीतर ही भारी गिरावट के कारण शेयर बाजारों में कारोबार को एक घंटे के लिये रोकना पड़ा।
पार्टीसिपेटरी नोट.एन के जरिये विदेशी संस्थागत निवेशकों के शेयर बाजार में निवेश पर लगाम संबंधी भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्डण्सेबी की कल की सिफारिश से बाजारों में इतनी दहशत रही कि सेंसक्स एक मिनट के भीतर ही 1507.71 अंक लुढ़कर 17544.90अंक रह गया। निफ़टी लगभग 10 फीसदी यानी 524.15 अंक गिरकर 5143.90 अंक रह गया।
निचला सर्किट लगने के कारण बाजार में कारोबार को एक घंटे के लिये रोक दिया गया।
बाजारों की अफरातफरी के बीच वित्त मंत्री को बयान देना पड़ा कि सरकार का पीएन पर रोक लगाने का इरादा नहीं है। बस वह इसे नियंत्रित करना चाहते है। यह आम निवेशकों के हित में है।
बाजार दोबारा खुलने के बाद कुछ सुधार की स्िथति में हैं। कई विदेशी संस्थागत निवेशक गिरावट में खरीद कर रहे है। वित्त मंत्री को उम्मीद है कि शाम तक स्िथति काबू में आ जाएगी।